LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

दुखद : रोज़गार की तलाश में निकला इकलौता बेटा घर लौटने से पहले ही जिंदगी हार गया, शाहजहांपुर में मिला शव

दुखद : रोज़गार की तलाश में निकला इकलौता बेटा घर लौटने से पहल
सहरसा के युवक की यूपी में मिली लाश- फोटो : छोटू सरकार

Saharsa : जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत बल्हमपुर (वार्ड 04) निवासी शशिभूषण कुमार (पिता: विन्देश्वरी मेहता) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को जब उनका शव उनके पैतृक गांव पहुँचा, तो पूरे इलाके में मातम छा गया। परिवार के इकलौते कमाऊ बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बेहतर नौकरी के लिए हिमाचल प्रदेश से लौट रहे थे बिहार

परिजनों ने बताया कि घर की आर्थिक तंगी दूर करने के लिए शशिभूषण कुछ महीने पहले हिमाचल प्रदेश गए थे, जहां वे 15 हजार रुपये महीने की नौकरी कर रहे थे। दोस्तों द्वारा 18 हजार रुपये प्रति माह वाली दूसरी नौकरी का ऑफर मिलने पर वे अंबाला कैंट से ट्रेन पकड़कर बिहार लौट रहे थे।

Diarch GO


शाहजहांपुर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बरामद हुआ शव

यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 20 किलोमीटर पहले रेलवे ट्रैक के किनारे शशिभूषण का शव मिला। उत्तर प्रदेश पुलिस ने तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों से पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक के पास से 7 हजार रुपये नकद, ट्रेन टिकट और ईयरबड्स बरामद हुए हैं।


सब्जी बेचने वाले पिता का इकलौता सहारा था शशिभूषणपुलिस जांच में जुटी

NSIT
Nsmch

मृतक के पिता विन्देश्वरी मेहता सहरसा में सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इकलौते बेटे की असामयिक मौत ने परिवार का सहारा छीन लिया है। फिलहाल यूपी पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।


छोटू सरकार की रिपोर्ट