LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Crime In Saharsa: सहरसा में चोर की धुनाई, पुलिस ने गंभीर हालत में सदर अस्पताल में कराया भर्ती

मानिकपुर गांव में कथित चोर की ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से चोर जख़्मी हो गया जिसको पुलिस ने सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया है।

Thief beaten in Saharsa
सहरसा में चोर की धुनाई- फोटो : Reporter

Crime In Saharsa: सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड क्षेत्र के पस्तपार थाना इलाके के मानिकपुर गांव में कथित चोर की ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दिया। ग्रामीणों की पिटाई से चोर जख़्मी हो गया। जिसको पुलिस ने जख़्मी हालात में सदर अस्पताल सहरसा पहुँचाया है। सहरसा सदर अस्पताल मे वो इलाजरत है।

 चोर की पहचान सुपौल जिले के बसबिट्टी गांव निवासी 45 वर्षीय लम्बू करोड़ी के रूप में हुई है। जख़्मी चोर ने बताया कि वो पतरघट प्रखंड इलाके में मधुमख्खी के छते से मधु निकालने का कार्य किया करता है। और उसी कार्य से वो इलाके में घूम रहा था। लेकिन इसी बीच मिर्गी बीमारी होने के वजह से बेहोश होकर गिर गया। जब होश आया तो रात हो चुकी थी। पस्तपार थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के ग्रामीण उसे कर समझ कर बेहरमी से पीटना शुरु कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ हो गया। इस दौरान गांव के ग्रामीण बिहार पुलिस राज किशोर सादा ने उसकी जान बचायी। 

Diarch GO

पस्तपार थाना अध्यक्ष को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाना की गस्ती गाड़ी में बैठाकर पतरघट स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन जख्मी की हालत गंभीर होने के मद्देनज़र डॉक्टर ने उसे सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

 शनिवार की शाम सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जंहा वह इलाजरत है। पस्तपार के चौकीदार ने कहा कि जख़्मी कथित चोर कह कर पीटा गया और अब सदर अस्पताल सहरसा में इलाज चल रहा है। पस्तपार थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में जख़्मी इलाजरत है। और जख्मी के बारे मे जाँच पड़ताल किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर