LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime: साइड देने के विवाद में मचा बवाल, लाठी-डंडों की जमकर हुई बारिश, 6 लोग हुए जख्मी

Bihar Crime:दो पक्षों के बीच साइड देने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. लाठी-डंडों से हुई जमकर मारपीट में एक पक्ष के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Bihar Crime: साइड देने के विवाद में मचा बवाल, लाठी-डंडों की
साइड देने के विवाद में बवाल - फोटो : DIWAKAR

Saharsa: नगर निगम के पटुआहा इलाके में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच साइड देने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. लाठी-डंडों से हुई जमकर मारपीट में एक पक्ष के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों में मनीष शर्मा (50), सुरेश शर्मा (55), कारी शर्मा (22), रीता देवी (50), संजीत कुमार (29) और रूपेश कुमार (22) शामिल हैं, जो सभी वार्ड 24, सदर थाना क्षेत्र के निवासी हैं.

जख्मी कारी शर्मा के अनुसार, उनके बड़े भाई संजीत शर्मा गाड़ी के ड्राइवर हैं. मंगलवार शाम, शहर के तिवारी टोला चौक के पास मोहल्ले के ही विनोद सिंह से साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई. आरोप है कि इसी दौरान विनोद सिंह ने मारपीट की और उनका चांदी का चेन छीन लिया. रात करीब 9 बजे, जब संजीत घर लौटा, तो इस मसले पर पड़ोसी विनोद सिंह से फिर बहस छिड़ गई. देखते-देखते दोनों ओर से लोग जुट गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. कारी शर्मा का कहना है कि विनोद सिंह पक्ष लाठी-डंडों से लैस होकर बेतहाशा पिटाई करने लगा, जिसमें उनका हाथ टूट गया, जबकि दो बुजुर्गों के सिर फट गए.

झगड़ा इतना बढ़ा कि बैजनाथपुर मुख्य मार्ग पर पटुआहा के पास का इलाका कुछ समय के लिए रणक्षेत्र में बदल गया. स्थानीय लोग दहशत में आ गए और अफरा-तफरी मच गई.

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट