LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

Bihar News : प्रिंस यादव की मौत पर सहरसा में भारी आक्रोश, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विधायक आईपी गुप्ता का ग्रामीणों ने किया जमकर किया विरोध

Bihar News : रोशन आनंद के पैतृक गांव सौरबाजार थाना क्षेत्र के धमसेना में उनके भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध और रहस्यमयी मौत के बाद कोहराम मच गया है। लोगों ने विधायक आईपी गुप्ता का जमकर विरोध किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : प्रिंस यादव की मौत पर सहरसा में भारी आक्रोश, पी
विधायक का विरोध - फोटो : CHHOTU

SAHARSA : नवादा और पटना के बाद अब खान सर (फैसल खान) और ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद के बीच उपजा विवाद सहरसा जिले में एक बड़े आक्रोश में तब्दील हो गया है। रोशन आनंद सर के पैतृक गांव सौरबाजार थाना क्षेत्र के धमसेना में उनके भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध और रहस्यमयी मौत के बाद कोहराम मच गया है। शव के पैतृक गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में गम और गुस्से का माहौल है। पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाने और इंसाफ की मांग को लेकर लाखों की संख्या में बेकाबू भीड़ गांव में जमा हो गई है, जिसे नियंत्रित करने के लिए सहरसा के पुलिस कप्तान (SP) हिमांशु कुमार भारी पुलिस बल के साथ खुद मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए देर रात सहरसा के सदर विधायक आईपी गुप्ता पीड़ित परिवार से मुलाकात करने और संवेदना व्यक्त करने रोशन आनंद के घर पहुंचे। लेकिन वहां मौजूद आक्रोशित ग्रामीणों और छात्रों ने विधायक को देखते ही उनका जोरदार विरोध शुरू कर दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि जब यह पूरा विवाद पटना में शुरू हुआ था और प्रिंस की जान पर खतरा मंडरा रहा था, तब स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पर चुप्पी साधे रखी।

Diarch GO

आक्रोशित भीड़ ने विधायक को खरी-खोटी सुनाते हुए सीधे तौर पर कहा, "अगर आप हमारे क्षेत्र के विधायक रहते हुए समय पर रोशन आनंद सर के हक में आवाज उठाते और प्रशासन पर दबाव बनाते, तो आज उनके मासूम भाई प्रिंस यादव की इस तरह बेरहमी से हत्या नहीं होती।" जनता के इस भारी विरोध और तीखे सवालों के सामने विधायक और उनके समर्थकों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि राजनीतिक रसूख के कारण इस मामले में लीपापोती की कोशिश की जा रही है।

इधर, देर रात जब रोशन आनंद अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम दर्शन के लिए पैतृक निवास पहुंचे, तो माहौल बेहद गमगीन हो गया। अपने छोटे भाई के बेजान शरीर को देखकर रोशन सर फूट-फूटकर रोने लगे, जिन्हें देख वहां मौजूद लाखों लोगों की आंखें नम हो गईं। रोशन आनंद के करीबियों का कहना है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि पटना की कोचिंग इंडस्ट्री की आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई के तहत रची गई एक अंतरराष्ट्रीय साजिश है, जिसके तार सीधे तौर पर खान सर से जुड़े हैं।

NSIT
Nsmch

धमसेना गांव में एहतियातन सहरसा पुलिस बल की कई टुकड़ियों को तैनात कर दिया गया है। एसपी हिमांशु कुमार खुद स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। हालांकि, ग्रामीणों और छात्र संगठनों का स्पष्ट कहना है कि जब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच कर साजिशकर्ताओं को जेल नहीं भेजा जाता, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे। घटना के बाद से पूरे सहरसा और आसपास के जिलों में युवाओं के बीच भारी उबाल देखा जा रहा है।

छोटू सरकार की रिपोर्ट