LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BIHAR CRIME - पीजी की पढ़ाई कर रही छात्रा ने लॉज के कमरे में लगाई फांसी, परिवार भी नहीं जानता क्यों लिया यह खतरनाक फैसला

BIHAR CRIME - PG की पढ़ाई कर रही छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया,यह पता नहीं चल सका है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

BIHAR CRIME  - पीजी की पढ़ाई कर रही छात्रा ने लॉज के कमरे मे

SAHARSA - जिले में लॉज में कमरा लेकर पीजी की पढ़ाई कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आज छात्रा का शव उसके कमरे से बरामद किया गया। मृतका की पहचान बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही वार्ड 8 निवासी ठक्कन राम की 19 वर्षीय पुत्री मंजूषा कुमारी के रूप में हुई है।

घटना सदर थाना क्षेत्र की है। लॉज के मालिक ने बताया कि तीन महीने से किराये मकान में रहती थी, लेकिन आज सुबह उसके बगल के किरायेदार ने बताया कि युवती के कमरे में कोई चहलकदमी नहीं है. उसका कमरा भीतर से बंद है. ऐसे में मकान मालिक ने सदर थाने की पुलिस को फोन पर जानकारी दी. जहां सदर थाने की पुलिस पहुंची और मामले की कार्रवाई में जुट गयी

Diarch GO

दरवाजा तोड़कर निकाला शव

मृतका की भाभी सुलेखा देवी ने बताया कि मंजूषा पीजी की पढ़ाई कर रही थी, लेकिन उसने यह कदम क्यों उठाया, यह समझ से परे है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया।

जांच में जुटी पुलिस

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और परिवार के लोग सदमे में हैं।

NSIT
Nsmch