LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : सहरसा सदर अस्पताल में तैनात सुपरवाइजर को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : सहरसा सदर अस्पताल में तैनात सुपरवाइजर पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सहरसा सदर अस्पताल में तैनात सुपरवाइजर को
सुपरवाइजर को मारी गोली - फोटो : DINKAR

SAHARSA : सहरसा में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ।  गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं । इसी कड़ी में  सदर अस्पताल के मेन गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड के सुपरवाइजर को अपराधियों ने गोली से भून दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गयी। 

मिली जानकारी के मुताबिक हॉस्पिटल के गेट पर संजीव कुमार नामक प्राइवेट सुरक्षा गार्ड के  सुपरवाइजर था। उसी दौरान हॉस्पिटल गेट पर अपराधियों ने आकर उसे  गोली मार दी ।   जिसमें वो बुरी तरह घायल है। जहां सहरसा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहरसा की माने तो इसी हॉस्पिटल के सफाई कर्मी का सुपर वाइजर भानु रजक ने किसी पुरानी रंजिश में दो गोली मरवाई है ।

बता दे की दोनों संजीव कुमार और भानु रजक निजी एजेंसी के कर्मी है। जो सहरसा सदर अस्पताल में ड्यूटी पर था। जानकारी के अनुसार बीते दिनों उन दोनों में आपसी विवाद हुआ था। जिस कारण आज गोलीबारी की घटना हुई है। घटनास्थल पर पुलिस एवं सदर एसडीपीओ आलोक कुमार पहुंचकर जांच कर रहे है। वहीँ आसपास लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की तलाशी ली जा रही है। फिलहाल किसने आकर गोली मारी है। यह सबकुछ सीसीटीवी कैमरे में बंद हैं। वहीं पुलिस अपराधी की तलाश कर रही है। वहीँ घटनास्थल पर खोखा भी बरामद किया गया है।

सहरसा से दिनकर कुमार दिवाकर की रिपोर्ट