LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

सहरसा में वसंतोत्सव:2025 का आयोजन, बच्चियों ने प्रस्तुत किया मनमोहक नृत्य

वसंतोत्सव का आयोजन कला संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह महोत्सव स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने और कलाकारों को एक मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया है।

Spring Festiva
सहरसा में वसंतोत्सव- फोटो : Reporter

सहरसा में वसंतोत्सव का आयोजन कला संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह महोत्सव स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने और कलाकारों को एक मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया है। विधायक डॉ आलोक रंजन, डीएम वैभव चौधरी, एसडीओ प्रदीप कुमार झा, नजारत उप समाहर्ता सुरभि, और कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया।

इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल थीं जैसे गायन, वादन, नृत्य, काव्य गोष्ठी, चित्रकला और हस्तकला। स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के स्थापित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। विधायक ने बताया कि पहले केवल कोसी महोत्सव होता था, लेकिन अब कई महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं जो स्थानीय संस्कृति से जोड़ने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं।महोत्सव में विभिन्न प्रकार की कलाओं का प्रदर्शन किया गया। पेटिंग कलाकार प्रज्ञा रंजन ने डीएम को उनकी बनाई हुई पेटिंग भेंट की। इसके अलावा मिथिला पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं हस्तकला स्टॉल भी लगाए गए थे। कार्यक्रम में कई कलाकारों ने नृत्य और गायन की प्रस्तुतियाँ दीं जिनमें भगवती भाव नृत्य, कथक नृत्य और समूह नृत्य शामिल थे।

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित वसंतोत्सव में किलकारी के बच्चों, जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स एवं अन्य के द्वारा हस्तशिल्प, चित्रकला का प्रदर्शन किया गया। विधायक एवं जिलाधिकारी ने बच्चों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा निर्मित कलाकृति का अवलोकन किया एवं इसकी सराहना की। इस अवसर पर उपनिदेशक जनसंपर्क, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।यह महोत्व 31 मार्च तक चलेगा। 

रिपोर्टर- दिवाकर कुमार दिनकर