LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Accident In Saharsa: सहरसा में रफ्तार का कहर, दुरघटना में एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

बिहार में रफ्तार का कहर कम होता नहीं दिख रहा है। सहरसा में फिर एक युवक कालकवलित हो गया है वहीं एक जिन्दगी और मौत से लड़ाई लड़ रहा है।

havoc of speed
रफ्तार का कहर- फोटो : Reporter

Accident In Saharsa:सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह दुर्घटना सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग स्थित बीडीओ चौक के पास हुई। स्कूटी पर सवार दो युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से लॉर्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल बैजनाथपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने एक 18 वर्षीय युवक मोहम्मद अफगान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरा जख्मी युवक मोहम्मद नसीम इलाजरत है। दोनों युवक नगर पंचायत सौरबाजार के बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की तहकीकात की। मृतक युवक मोहम्मद अफगान को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर