LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Thana In-Charge suspended: थानेदार को 'रंगदारी' वसूलना पड़ा भारी, SP ने नाप दिया, कई और पर गिरेगी गाज?

Thana In-Charge suspended: रंगदारी, मारपीट और अवैध वसूली के गंभीर आरोपों में निलंबित कर दिया गया है! ...

SP suspends Baijnathpur SHO
थानेदार को 'रंगदारी' वसूलना पड़ा भारी- फोटो : reporter

Thana In-Charge suspended: सहरसा जिले के बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमर ज्योति को रंगदारी, मारपीट और अवैध वसूली के गंभीर आरोपों में निलंबित कर दिया गया है! एसपी हिमांशु ने सीडीपीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में कई और पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरने की आशंका है, जिससे महकमे में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमर ज्योति पर मधेपुरा जिले के पतराहा निवासी अविनाश कुमार ने जोर-जबरदस्ती रंगदारी मांगने, मारपीट करने और अवैध रूप से पैसे वसूलने का आरोप लगाया था। पीड़ित युवक ने सीधे सहरसा एसपी से इसकी शिकायत की, जिसके बाद एसडीपीओ को मामले की जांच सौंपी गई।

जांच रिपोर्ट ने खोली पोल

एसडीपीओ की विस्तृत जांच रिपोर्ट में थानाध्यक्ष अमर ज्योति के खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए। रिपोर्ट मिलते ही एसपी हिमांशु ने बिना देरी किए थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से यह संदेश साफ हो गया है कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, भले ही वो वर्दी में हों।

कई और पर गिरेगी गाज?

सूत्रों की मानें तो इस मामले में थानाध्यक्ष के कई सहयोगी पुलिसकर्मी भी शामिल थे। एसडीपीओ की जांच में उनके नाम भी सामने आए हैं और जल्द ही उन पर भी निलंबन या अन्य विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक सकती है। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस महकमे में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत पर जोर दिया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर