LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : फिल्म शूटिंग के दौरान सहरसा के सिकंदर से मिले सोनू सूद, ऐसा दिया आश्ववासन की पूरा परिवार ख़ुशी से झूम उठा, पढ़िए पूरी खबर

Bihar News : फिल्म शूटिंग के दौरान सहरसा के सिकंदर से मिले स

SAHARSA : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की दरियादिली के किस्से की कहानी हर एक लोगों के जुबान पर होती है‌। कोई सोनू सूद को फरिश्ता बोलकर पुकारते है। तो कोई लोगों का मसीहा का नाम देता है। सहरसा जिले में एक बार फिर सोनू सूद की चर्चा होने लगी है। यह चर्चा तब होने लगी। जब दिल्ली में सोनू सूद अपने फतेह फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।  यह शूटिंग दिल्ली के इंडिया गेट पर हो रही थी। इसी बीच सोनू सूद की नजर सहरसा के रहने वाले मो सिकंदर पर पड़ी। सहरसा के रहने वाले सिकंदर इंडिया गेट पर साइकिल पर पॉपकॉर्न ,कैंडी बेचते नजर आए। फिर क्या था सोनू सूद अपने आप को रोक नहीं पाए और सिकंदर के पास पहुंच गए। जैसे ही सिकंदर के पास पहुंचते हैं। पहले उनका परिचय जानने की कोशिश करते हैं फिर उनके परिवार की स्थिति को जानते हैं। मुस्कुराते हुए सोनू सूद ने सिकंदर से बातचीत किया। बातचीत के दौरान सोनू सूद ने ऐसा आश्वासन दिया कि सिकंदर खुशी के मारे झूम उठे।

दरअसल सिकंदर से बातचीत करते फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने यह वीडियो अपने एक्स हैंडल पर भी लगाया है।  वही सोनू सूद का यह वीडियो जिले में चर्चा का विषय बन गया है और एक बार फिर सोनू सूद की चर्चा होने लगी है। लोग सोनू सूद को गरीबों के मसीहा कह कर बुला रहे हैं तो वहीं कई लोग फरिश्ता का भी नाम दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोनू सूद के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

आपको बता दे की सहरसा के रहने वाले मोहम्मद सिकंदर के तीन पुत्र है। सोनू सूद ने उनके परिवार के स्थिति के बारे मे पूछा। वही जब सोनू सूद सिकंदर से बातचीत कर रहे थे। तब उन्होंने सिकंदर से पूछा कि आप आगे क्या चाहते हैं। तो सिकंदर ने बताया कि वह अपने तीनों पुत्र को अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं। फिर क्या था सोनू सूद ने सिकंदर को यह आश्वासन दिया कि उनकी पढ़ाई की चिंता ना करें । जानकारी के अनुसार मो सिकंदर दिल्ली के इंडिया गेट के साथ-साथ अन्य कई जगहों पर साइकिल पर पॉपकॉर्न सहित अन्य खाने का सामान रख बेचते हैं।  कड़ी मेहनत के बाद जो कमाई होती है। उससे उनका घर चलता है परिवार से दूर रहकर सिकंदर अपने परिवार को चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वही सोनू सूद से मिलने के बाद सिकंदर भी खुशी के मारे झूम उठे।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट