LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: सहरसा में सड़क घोटाले का संगीन खेल, नाराज़ ग्रामीणों ने किया बग़ावत, सड़क पर की धान की बुवाई

Bihar News:सहरसा में विकास के नाम पर हुए कथित भ्रष्टाचार ने ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। नीय लोगों ने सड़क पर धान की बुवाई कर अपना विरोध दर्ज कराया।...

road scam
सड़क घोटाले का संगीन खेल- फोटो : reporter

Bihar News:सहरसा ज़िले के नौहट्टा प्रखंड के सत्तौर पंचायत में विकास के नाम पर हुए कथित भ्रष्टाचार ने ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। देवका से बरूवाही जाने वाली लगभग 24 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास चार साल पहले सांसद और विधायक द्वारा बड़े धूमधाम से किया गया था। लेकिन आज, चार साल बाद भी सड़क अधूरी पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह महज़ काग़ज़ी काम पूरा करके करोड़ों रुपये हड़पने का संगठित खेल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर धान की बुवाई कर अपना विरोध दर्ज कराया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के नाम पर करोड़ों की लूट हुई और क्षेत्र के विकास को रेत में मिला दिया गया। जर्जर हालात का आलम यह है कि लोगों को दड़-दड़ की ठोकरें खाते हुए कीचड़ भरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। किसी सांसद या विधायक ने अब तक उनकी पुकार नहीं सुनी।

आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर सरकार के खिलाफ ज़बरदस्त ग़ुस्सा जताया। नाराज़ लोगों ने साफ कहा कि जब सरकार से कोई मदद नहीं मिली तो उन्होंने खुद अपने बूते सड़क को दुरुस्त करने की ठानी।

ग़ुस्से से उबलते ग्रामीणों का कहना था, "हमारे पैसे से करोड़ों का घोटाला कर लिया गया और आज हमें अपने खेतों में धान बोने के बाद उसी की मिट्टी से सड़क बनानी पड़ रही है।" उन्होंने स्थानीय नेताओं और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का गंभीर इल्ज़ाम लगाते हुए कहा कि वे सिर्फ़ वोट लेने आते हैं, काम कोई नहीं करता।

NSIT
Nsmch

इस पूरे मामले ने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस अधूरी सड़क को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे।

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर