LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

सरकारी भवन में घोटाले की ‘ईंट से ईंट’ बजा दी, पंचायत में भ्रष्टाचार की‘सरिया-जुड़ी’ कहानी, जान कर हैरत में पड़ जाएंगे आप

Bihar News: भले ही नीतीश सरकार पंचायत सरकार भवन को धरातल पर उतारने के लिए लाख प्रयास कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।...

corruption in the Panchayat
सरकारी भवन में घोटाले की "ईंट"- फोटो : reporter

Bihar News: भले ही नीतीश सरकार पंचायत सरकार भवन को धरातल पर उतारने के लिए लाख प्रयास कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सहरसा जिले के मोहनपुर पंचायत में बन रहा पंचायत सरकार भवन वर्षों से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी राशि की खुलेआम बंदरबांट हो रही है, और मनमानी निकासी के जरिए योजना को जानबूझकर अधर में लटकाया गया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अभिकर्ता और भेंडर की मिलीभगत से घटिया निर्माण सामग्री  जैसे तीन नंबर ईंट, मिलावटी बालू, और पतली सरिया  का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। जहां पहले मंजिल तक 16 एमएम की सरिया लगी थी, वहीं अब दूसरी मंजिल पर 12 एमएम की प्लेन सरिया, वह भी फोरलाइकेट रिंग के बिना, लगाया जा रहा है। रिंग की दूरी भी तय मापदंड से ज़्यादा कर दी गई है, जिससे भवन की संरचनात्मक मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं।

गांव के अनिल यादव, मनोज यादव, सुनील यादव समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जब इस घोटाले का विरोध किया तो उन्हें रंगदारी केस में फंसाने की धमकी दी गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया और कनीय अभियंता से लेकर मुखिया तक से सही सामग्री लगाने की मांग की।

जब इस मामले में कनीय अभियंता दिवाकर कुमार से पूछताछ हुई, तो उन्होंने स्वीकारा कि जांच में गंभीर गड़बड़ी पाई गई है और मुखिया को दोष सुधारने का निर्देश दिया गया है। बीडीओ कुमारी सपना ने भी कहा कि निर्माण में लापरवाही की शिकायतें मिली हैं और जांच के बाद कार्रवाई तय है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर