LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: सहरसा में भारी बवाल, रेलवे ढाला को बंद करने पहुंचे अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की झड़प, JCB में लगाई आग...

Bihar News: बिहार के सहरसा में ग्रामीणों और रेलवे अधिकारियों में झड़प की घटना सामने आई है। जहां रेलवे समपार फाटक संख्या 97 सी को बंद करने पहुंचे रेलवे विभाग के अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच पहले नोकझोंक हुई, फिर...

सहरसा में बवाल
villagers clashed with officer- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में भारी हंगामा देखने को मिला। रेलवे समपार फाटक संख्या 97 सी को बंद करने पहुंचे रेलवे विभाग के अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच पहले नोकझोंक हुई, फिर अचानक मौके पर खड़ी जेसीबी मशीन में आग लग गई जिससे अफरा-तफरी मच गई।

क्या है पूरा मामला?

बैजनाथपुर और मिठाई रेलवे स्टेशन के बीच स्थित परिहारपुर गांव के सामने रेलवे ढाला के नीचे अंडरपास बनने के बाद रेलवे विभाग ढाला को बंद करने पहुंचा था। लेकिन ग्रामीण इसका विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि भारी वाहन अंडरपास से नहीं गुजर सकते, इसलिए समपार फाटक को बंद नहीं किया जाना चाहिए।

जेसीबी में लगाई आग

इस दौरान विरोध कर रहे ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। तभी अचानक वहां मौजूद जेसीबी मशीन में आग लग गई। यह आग कैसे लगी, इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जब जलावन सामग्री और जेसीबी मशीन में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी जेसीबी जलकर राख हो गई। साथ ही रेलवे ट्रैक किनारे रखा करीब 200 मीटर जलावन और 1 टन से अधिक लकड़ी भी जल गई।

दोषियों पर होगी कार्रवाई

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेलवे अधिकारियों के साथ सौरबाजार के प्रभारी अंचलाधिकारी धीरज कुमार भी मौके पर मौजूद थे। हालांकि, आग लगने की घटना के समय वे किसी आवश्यक बैठक में शामिल थे। जिससे वे स्थिति की पुष्टि नहीं कर पाए। बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमर ज्योति कुमार ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रभारी अंचलाधिकारी ने 24 घंटे के भीतर घटना का उद्भेदन करने की बात कही है।

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिवाकर की रिपोर्ट