LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Fire In saharsa: तेज धमाके से दहला सहरसा, सिलेंडर फटने से मची तबाही

सहरसा में अचानक एक दुकान में आग लग गई, देखते हीं देखते आग ने भीषण रुप धारण कर लिया....

Fire In saharsa
सहरसा में आग - फोटो : Reporter

Fire In saharsa: सहरसा शहर के बीचों-बीच स्थित रविदास चौक पर शुक्रवार को एक चाय की दुकान में भीषण आग लग गई। यह दुकान नगर निगम की जमीन पर बनी एक झुग्गी में संचालित हो रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकानदार दुकान बंद करके घर चले गए थे, तभी अचानक आग लग गई। दुकान में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से आग और फैल गई। हालांकि, दमकल विभाग की गाड़ियों ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह से जल चुकी थी।

दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखा सामान, नकदी और कपड़े मिलाकर लगभग 50,000 से 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर