LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: सहरसा पुलिस ने आभूषण चोरी का किया खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

Bihar News: पुलिस ने आभूषण चोरी मामले का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने चोरी किए गए आभूषण बरामद कर तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar News: सहरसा पुलिस ने आभूषण चोरी का किया खुलासा, तीन शा

Bihar News:बिहार के सहरसा पुलिस ने आभूषण चोरी मामले का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने चोरी किए गए आभूषण बरामद कर तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

 जानकारी के मुताबिक, 11 सितंबर को सदर थाना क्षेत्र के आजाद चौक स्थित एक घर में चोरी की वारदात हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर जांच तेज की।

 जांच के दौरान पुलिस ने पहले एक चोर को पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के दर्जी टोला से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने वारदात की पूरी कहानी कबूल की और अपने अन्य साथियों के नाम भी उगले। इसके आधार पर दो अन्य चोरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की पुष्टि की और बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। बरामद आभूषण को पीड़ित परिवार को जल्द ही सुपुर्द कर दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है और शातिर चोरों की गिरफ्तारी को लेकर सहरसा पुलिस की सराहना की जा रही है।

रिपोर्ट -दिवाकर कुमार दिनकर