LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : सहरसा पुलिस ने हथियारों का जखीरा किया बरामद, कहा बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी

Bihar Crime News : सहरसा पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए हथियारों का जखीरा बरामद किया है. बंद घर में छापेमारी कर पुलिस ने एक बैग में 01 कार्बाइन, 04 देसी कट्टा, 09 मैगजीन और 34 जिंदा कारतूस बरामद किया है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सहरसा पुलिस ने हथियारों का जखीरा किया बरा
हथियारों का जखीरा बरामद - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं।  इसी कड़ी में सहरसा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले की सोनवर्षा थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद किया है।  पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की थाना अध्यक्ष सोनवर्षा राज को गुप्त सूचना मिली की ग्राम लगमा के एक घर में भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र और कारतूस छिपाकर रखे गए हैं। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घर में ताला लगा मिला। जिसकी पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट दी गई। उनके निर्देश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया। वहीँ घर की तलाशी शुरू की गयी। जहाँ किचन में छिपे  मौत के हथियार मिले हैं। 

लाल रंग के एक बैग में 01 कार्बाइन, 04 देसी कट्टा, 09 मैगजीन और 34 जिंदा कारतूस बरामद किये। इस मामले को लेकर सोनवर्षा राज थाना में कांड संख्या 63/25 के तहत केस दर्ज किया गया है। जिसमें आर्म्स एक्ट और कई गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं। अब पुलिस अधीक्षक सहरसा के आदेश पर SIT का गठन किया गया है। टीम का टारगेट अवैध हथियार के मालिक की पहचान और इस नेटवर्क से जुड़े सभी अपराधियों की गिरफ्तारी करना है।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट