LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

Saharsa police: सहरसा में वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद

Saharsa police: सहरसा के नवहट्टा में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। दूसरा आरोपी फरार है, जिसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Saharsa police
सहरसा में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तारी- फोटो : news4nation

Saharsa police: बिहार के सहरसा जिले में अपराध और अवैध हथियारों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान नवहट्टा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक हथियार लेकर मोटरसाइकिल से नवहट्टा की तरफ जा रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। नवहट्टा थाना की टीम ने पट्टी चौक ब्रिज के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों युवक घबराकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। काफी कोशिश के बाद पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

Diarch GO

गिरफ्तार युवक की पहचान टुनटुन शर्मा के रूप में हुई

गिरफ्तार युवक की पहचान टुनटुन शर्मा के रूप में हुई है। वह सुपौल जिले के बेरो गांव का रहने वाला है और उसके पिता का नाम राजेंद्र शर्मा बताया गया है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुई। इसके अलावा जिस मोटरसाइकिल से वह जा रहा था, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में नवहट्टा थाना में कांड संख्या 99/26 दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। इस पूरी कार्रवाई में नवहट्टा थाना के कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सहरसा रिपोर्टर छोटू सरकार