LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : सहरसा पुलिस ने सात शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, शराब की बड़ी खेप किया बरामद

Bihar Crime News : सहरसा पुलिस शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सहरसा पुलिस ने सात शराब तस्करों को किया ग
शराब तस्करों पर शिकंजा - फोटो : diwakar

SAHARSA : सहरसा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। सदर TOP-2 थाना पुलिस ने 116 लीटर विदेशी शराब के साथ 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि 7-8 शराब तस्कर भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर आ रहे हैं और टेंपो से फरार होने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने चांदनी चौक पर निगरानी करते हुए टेंपो को रोका। 

तस्करों ने बैग और झोले लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।

इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड के116 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। तस्कर बैग और झोलों में शराब भरकर ले जा रहे थे। गिरफ्तार तस्करों में राहुल कुमार (बनगांव, ढ़ोली), राजेश यादव (बनगांव, ढ़ोली),  अनिल यादव (बनगांव, ढ़ोली), नीरज कुमार,  दिलखुश, रणधीर और नीतीश शामिल है।  पुलिस का कहना है। कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे तस्करों पर शिकंजा कसा जा सके। सहरसा पुलिस की यह कार्रवाई शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट