LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी कुख्यात भानु मंडल को दो साथियों संग किया गिरफ्तार

Bihar News : सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इन

SAHARSA : जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में सहरसा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में बसही थाना और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने 25,000 रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी भानु मंडल को उसके दो प्रमुख सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुए कई संगीन मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने सबसे पहले बसही थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी भानु मंडल और उसके एक सहयोगी मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा निवासी कुमोद कुमार उर्फ छोटू यादव को धर दबोचा। वहीं, उनकी निशानदेही और मिली खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अन्य सहयोगी आकाश कुमार को भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित गोसाईं चौक से गिरफ्तार किया।

कई थानों में दर्ज हैं संगीन मामले

गिरफ्तार अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। मुख्य सरगना भानु मंडल, जो बसही थाना क्षेत्र के दोतारा का निवासी है, पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह बसही थाना कांड संख्या-115/25 समेत हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे चार से अधिक संगीन मामलों में वांछित था। उसके सहयोगी कुमोद कुमार और आकाश कुमार भी आपराधिक गतिविधियों में उसके साथ शामिल रहे हैं। इन अपराधियों की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी उपलब्धि मान रही है, क्योंकि ये लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे।

छापेमारी टीम में ये थे शामिल

इस सफल अभियान का नेतृत्व बसही थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार कर रहे थे। टीम में सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, काशनगर थानाध्यक्ष विक्की रविदास, जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल के जवान और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम को बधाई दी है और कहा है कि जिले में कानून का राज स्थापित करने के लिए अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट