LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime : सहरसा पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी दीपक यादव को किया गिरफ्तार, हथियार और कारतूसों का जखीरा किया बरामद

Bihar Crime : सहरसा पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी दीपक या

SAHARSA : होली के त्योहार के बीच सहरसा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के कुशल नेतृत्व और सदर डीएसपी आलोक कुमार के निर्देशन में सहरसा पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस त्वरित कार्रवाई ने त्योहार के दौरान किसी बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है।

हथियारों और जिंदा कारतूसों के साथ दबोचा गया अपराधी

पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। जब्त किए गए सामानों में दो देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने अपराधी के पास से दो मोबाइल फोन और डिक्की तोड़ने या पंचर बनाने में इस्तेमाल होने वाले दो नुकीले औजार भी बरामद किए हैं। इन औजारों की बरामदगी से अंदेशा लगाया जा रहा है कि अपराधी लूटपाट और चोरी की घटनाओं में भी संलिप्त था।

दीपक उर्फ दीपक यादव के रूप में हुई पहचान

गिरफ्तार किए गए इनामी अपराधी की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपक यादव के रूप में हुई है। वह सहरसा जिले के ही बलुआहा, बैजनाथपट्टी (वार्ड नंबर 03) का निवासी है। दीपक यादव लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सहरसा सदर थाना में इस बरामदगी के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध कांड संख्या 230/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसपी और डीएसपी की रणनीति ने दिलाई सफलता

सहरसा एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि होली के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की विशेष टीमें अलर्ट पर थीं। इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना पर सदर डीएसपी आलोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दीपक यादव को दबोच लिया। पुलिस का मानना है कि इस कुख्यात की गिरफ्तारी से जिले में अपराध के ग्राफ में कमी आएगी और लूटपाट करने वाले गिरोहों पर लगाम लगेगी।

NSIT
Nsmch

न्यायिक हिरासत में भेजा गया इनामी बदमाश

सहरसा पुलिस द्वारा की गई इस प्रभावी कार्रवाई के बाद आरोपी दीपक यादव को आवश्यक पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब दीपक के मोबाइल रिकॉर्ड्स को खंगाल रही है ताकि उसके अन्य साथियों और आपराधिक संपर्कों का पता लगाया जा सके। त्योहार के दिन मिली इस कामयाबी से जिला पुलिस का मनोबल काफी ऊंचा है।

छोटू सरकार की रिपोर्ट