LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News : सहरसा पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, हत्या और लूट सहित दर्ज हैं कई मामले

Bihar Crime News : 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को सहरसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी पर हत्या और लूट सहित कई मामले दर्ज हैं......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सहरसा पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अ
50 हज़ार का इनामी गिरफ्तार - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : सहरसा पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के जम्हारा निवासी कुख्यात अपराधी नील सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नील सागर उर्फ नीलू, पिता जुलुम यादव उर्फ जुल्मी यादव पर ₹50,000 का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक सहरसा के निर्देश पर जिले भर में फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोनवर्षा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नील सागर बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है। कि नील सागर पर जिले के लगभग सभी थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण जैसे कई संगीन मामलों में केस दर्ज हैं। वह वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी था। गिरफ्तारी के बाद सहरसा पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। 

Diarch GO

उन्होंने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज किया गया है और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस नील सागर से पूछताछ कर रही है। और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी छानबीन की जा रही है।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट