LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

कोशी नदी में अवैध खनन पर एसपी का डंडा, 3 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में आया फरार ट्रैक्टर

सहरसा पुलिस ने कोशी नदी में अवैध मिट्टी खुदाई के मामले में बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने जनवरी से फरार चल रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

कोशी नदी में अवैध खनन पर एसपी का डंडा, 3 महीने बाद पुलिस की

Saharsa - : जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोशी नदी के सीने को चीरकर अवैध तरीके से मिट्टी निकालने वाले माफियाओं के खिलाफ सहरसा एसपी हिमांशु कुमार के सख्त निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने महीनों से फरार चल रहे ट्रैक्टर और ट्राली को जब्त कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

मामला नवहट्टा थाना क्षेत्र के बराही का है। बीते 10 जनवरी 2026 को खनन विभाग की इंस्पेक्टर अंजलि कुमार ने कोशी नदी में अवैध मिट्टी खुदाई की सूचना पर छापेमारी की थी। इस दौरान ट्रैक्टर मालिक राजीव कुमार (पिता: देवनारायण यादव) और उसके ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी। हालांकि, उस वक्त शातिर राजीव कुमार मिट्टी गिराने के बहाने ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा था।

बिना नंबर और लाइसेंस के चल रहा था 'खेल'

जाँच में यह बात सामने आई है कि पकड़ा गया ट्रैक्टर बिना किसी रजिस्ट्रेशन नंबर के चलाया जा रहा था। इतना ही नहीं, चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी मौजूद नहीं था। अवैध खनन के इस खेल में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थीं।

एसपी के निर्देश पर 3 महीने बाद बड़ी कार्रवाई

करीब तीन महीने तक फरार रहने के बाद, सहरसा एसपी हिमांशु कुमार के निर्देश और सुपरविजन में पुलिस ने घेराबंदी की। केस नंबर 05/26 के तहत कार्रवाई करते हुए नवहट्टा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्राली को जब्त कर थाने लाया है। इस कार्रवाई से कोशी क्षेत्र में सक्रिय मिट्टी माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है।

थानाध्यक्ष का बयान

नवहट्टा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन मामले में वांछित ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। अब इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की इस मुस्तैदी की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है, क्योंकि अवैध खनन से कोशी तटबंध और नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर खतरा पैदा हो रहा था।

Diarch GO

Report - छोटू सरकार