LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

कोशी क्षेत्र में "नशा मुक्त कोशी" अभियान को आम जनता का मिल रहा अभूतपूर्व सहयोग: सहरसा में DIG ने जारी किए सफलता के आंकड़े

डीआईजी कोशी क्षेत्र सहरसा के अनुश्रवण में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान में जनता के सहयोग से बड़ा असर दिख रहा है। पिछले एक सप्ताह में 2787 लीटर शराब, 318 किग्रा गांजा, स्मैक व हथियारों के साथ 72 नशा तस्करों को जेल भेजा गया।

Nasha Mukt Koshi Abhiyan Saharsa
कोशी क्षेत्र में "नशा मुक्त कोशी" अभियान को आम जनता का मिल रहा अभूतपूर्व सहयोग- फोटो : Reporter

कोशी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे "नशा मुक्त कोशी" अभियान को लगातार बड़ी सफलता हासिल हो रही है। इस विशेष अभियान में आम जनता का भी व्यापक सहयोग मिल रहा है। पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) कोशी क्षेत्र द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर आम लोग बेझिझक होकर नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़ी सूचनाएं दे रहे हैं। सूचना देने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान और मोबाइल नंबर को पूर्णतः गोपनीय रखा जाता है, जिसके बाद डीआईजी के सीधे अनुश्रवण में पुलिस त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

एक सप्ताह के भीतर भारी मात्रा में मादक पदार्थ और हथियार बरामद

अभियान के तहत 22 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक चलाए गए विशेष छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली सामग्री जब्त की है। एक सप्ताह के भीतर 2787.82 लीटर अवैध शराब, 318.551 किलोग्राम गांजा, 116.46 ग्राम स्मैक और 155 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने 1 पिस्टल, 11 कारतूस, 23 मोटरसाइकिल, 3 थ्री-व्हीलर, 3 चार पहिया वाहन, 7 मोबाइल, 5 सिम कार्ड और 11,100 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

NSIT
Nsmch

शराब और सूखे नशे की तस्करी में 72 तस्कर गिरफ्तार

पिछले एक सप्ताह में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी और खरीद-बिक्री में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। अवैध शराब तस्करी के मामले में 47 तथा सूखा नशा (गांजा, स्मैक आदि) के मामले में 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इन सभी गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ कानून के तहत कठोरतम धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

फरवरी से अब तक 1820 तस्कर जेल भेजे गए, करोड़ों का सामान जब्त

 फरवरी 2026 में अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक के कुल आंकड़ों के अनुसार, पुलिस ने 64,074.505 लीटर अवैध शराब, 5551.757 किलोग्राम गांजा, 7242.332 ग्राम स्मैक, 2584.47 लीटर कफ सिरप और 9098 एमएल नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस दौरान हथियार, कई वाहन, इलेक्ट्रिक तराजू और 58,45,386 रुपये भारतीय मुद्रा भी जब्त की जा चुकी है। अब तक कुल 1820 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।

एएलटीएफ की कार्रवाई से सहरसा और मधेपुरा में शराब आवक में आई गिरावट

एंटी लिकर टास्क फोर्स (ALTF) के मासिक आंकड़ों के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है कि मई से जुलाई के मुकाबले अगस्त महीने में सहरसा और मधेपुरा जिलों में शराब की दैनिक औसत बरामदगी में कमी आई है, जो क्षेत्र में शराब की आवक और बिक्री पर लगे अंकुश को दर्शाती है। हालांकि, सुपौल में कार्रवाई के तहत बरामदगी का दायरा बढ़ा है। डीआईजी कोशी क्षेत्र ने तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को क्षेत्र में और अधिक सुधार लाने तथा सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

डीआईजी की आम जनता से अपील: सूचना दें, पहचान रहेगी गुप्त और मिलेगा इनाम

कोशी पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से "नशा मुक्त कोशी" अभियान को और मजबूत बनाने की अपील की है। लोग हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर कॉल, एसएमएस या व्हाट्सएप के जरिए अवैध कारोबारियों के नाम, पते, स्थान या फोटो-वीडियो साझा कर सकते हैं। डीआईजी ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की पहचान शत-प्रतिशत गुप्त रखी जाएगी। साथ ही, जिस सूचना पर पुलिस को कोई बड़ी और विशेष सफलता मिलेगी, उस नागरिक को डीआईजी द्वारा उचित रूप से पुरस्कृत भी किया जाएगा।