LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar New Airport : बिहार के इस जिले को मिला एयरपोर्ट, 2.5 किमी लंबा होगा रनवे, सीएम नीतीश की बड़ी घोषणा

Bihar New Airport : सीएम नीतीश ने कोसी के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। सहरसा में एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन की नापी का काम पूरा हो चुका है।

Saharsa airport
Saharsa new airport- फोटो : social media

 Bihar New Airport :  बिहार के कोसी क्षेत्र के हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहरसा एयरपोर्ट से छोटे विमानों की उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जिससे सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

एयरपोर्ट विस्तार की योजना

सहरसा एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार और उड़ान सेवाओं की शुरुआत के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया तेज कर दी गई है। एडीएम संजीव चौधरी के अनुसार, एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन की नापी का काम पूरा हो चुका है। वर्तमान में एयरपोर्ट का रनवे 950 मीटर लंबा और 800 फीट चौड़ा है, जो व्यवसायिक उड़ानों के लिए पर्याप्त नहीं है। योजना के तहत रनवे की लंबाई 2.5 किलोमीटर से अधिक की जाएगी, ताकि छोटे व्यवसायिक विमानों का संचालन संभव हो सके। विस्तार के लिए एयरपोर्ट के पश्चिमी भाग में करीब पौने दो किलोमीटर लंबी और 700 फीट चौड़ी अतिरिक्त जमीन चिह्नित की गई है।

Diarch GO

चिह्नित भूमि की स्थिति

चिह्नित की गई जमीन सहरसा के नरियार मौजा की है, जो लगभग 100 एकड़ क्षेत्रफल में फैली हुई है। इसमें 20-25 परिवार निवास कर रहे हैं, जबकि बाकी क्षेत्र ग्रीनफील्ड है। पूर्वी दिशा में पटेल मैदान, प्रमुख सरकारी कार्यालय और कोर्ट भवन होने के कारण विस्तार पश्चिमी दिशा में ही संभव है।

आगे की कार्रवाई

एडीएम संजीव चौधरी ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, निर्माण और विस्तार का काम शुरू किया जाएगा। विस्तारित रनवे छोटे विमानों की उड़ानों के लिए उपयुक्त होगा, जिससे कोसी क्षेत्र के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा।

NSIT
Nsmch

हवाई कनेक्टिविटी से विकास को गति

इस परियोजना से कोसी क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में मदद मिलेगी। हवाई सेवा शुरू होने के बाद व्यापार, पर्यटन और अन्य गतिविधियों में तेजी आएगी। कोसी क्षेत्र के लोग वर्षों से इस सुविधा की मांग कर रहे थे, और यह कदम क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकता है।