LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: बच्चों की मासूम जिद बनी मौत की वजह, मां ने लगाई फांसी, चार नन्हे सवाल छोड़ गई पीछे

Bihar News:बच्चों की जिद से परेशान मां ने आत्महत्या कर इहलीला खत्म कर दी है....

Bihar News: बच्चों की मासूम जिद बनी मौत की वजह, मां ने लगाई
बच्चों की जिद से परेशान मां ने की आत्महत्या - फोटो : reporter

Bihar News:सहरसा जिले के चिरैया थाना क्षेत्र से आई एक आंतरिक घुटन और चुपचाप बिखरती जिंदगी की कहानी ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। ब्यूटी कुमारी, उम्र महज 32 साल, चार मासूम बच्चों की मां, गुरुवार दोपहर घरेलू तनाव और बच्चों की जिद से परेशान होकर फांसी के फंदे पर झूल गई।

घटना गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे की बताई जा रही है। मृतका के पति रविन्द्र शर्मा रोज़ की तरह खेतों में घास काटने गए थे। घर लौटते वक़्त उन्हें बच्चों के रोने की आवाज़ सुनाई दी। पहले तो बाहर से ही पत्नी पर नाराज़गी जताई, पर जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया, तो उन्होंने दरवाजा खोला और जो देखा, उससे पैरों तले जमीन खिसक गई। ब्यूटी कुमारी की लाश फंदे से लटक रही थी, और चारों बच्चे मां के शव के पास हिस्टीरियाई चीखों के साथ रो रहे थे।

ब्यूटी की शादी 7-8 साल पहले गोपाल शर्मा की पुत्री के रूप में रविन्द्र से हुई थी। घर में चार बच्चे  तीन की उम्र 8, 7 और 6 साल, और एक 9 महीने का दूधमुंहा बच्चा, जो शायद अब भी मां के आँचल को ढूंढ रहा होगा।

पड़ोसियों के मुताबिक, स्कूल से लौटने के बाद बच्चों और ब्यूटी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। वो कौन सी बात थी? कोई खास ज़िद? पढ़ाई? खाना? या कोई छोटी सी बात जिसने ब्यूटी की हिम्मत को पूरी तरह तोड़ दिया , ये अब भी एक रहस्य बना हुआ है।

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलते ही चिरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है और आवेदन मिलने के बाद विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। लोग सदमे में हैं कि एक मां, जिसने इतने बच्चों को जन्म दिया, वो इतनी टूट कैसे गई कि खुद को खत्म करने का फैसला कर बैठी?

रिपोर्ट: दिवाकर कुमार दिनकर