LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Teacher News: बिहार में ये हो क्या रहा! न्याय के लिए तीन साल से गुहार लगाते रहे शिक्षक, स्कूल जाते समय हो गई हत्या

Bihar Teacher News: मृतक शिक्षक रविंद्र कुमार उर्फ राजकुमार तीन वर्षों से न्याय के लिए प्रशासन से गुहार लगाते रहे। लेकिन वहीं हुआ जिसका डर था।

Bihar Teacher News
बिहार में ये हो क्या रहा! - फोटो : Reporter

Bihar Teacher News: सहरसा में एक सरकारी शिक्षक की हत्या कथित तौर पर पुलिस की लापरवाही के कारण हुई है।सहरसा में पिछले तीन वर्षों में (2022 से) दो पुलिस अधीक्षक बदले गए। वर्तमान में हिमांशु कुमार कार्यरत हैं, लेकिन मृतक शिक्षक को अभी तक न्याय नहीं मिला है।पीड़ित मृतक शिक्षक ने 2022 से तीन वर्षों तक पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी।मृतक शिक्षक रविंद्र कुमार उर्फ राजकुमार तीन वर्षों से न्याय के लिए प्रशासन से गुहार लगाते रहे।

मृतक शिक्षक ने जमीन विवाद को लेकर फेसबुक पर कई पोस्ट किए थे, जिसमें उन्होंने अंचलाधिकारी और कर्मचारियों द्वारा दाखिल खारिज में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।शिक्षक रविंद्र कुमार तीन वर्षों तक बिहरा थाना और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी, और अंततः अपराधियों ने उनकी जान ले ली।

Diarch GO

अपराधी 2022 से ही उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे, लेकिन तीन वर्षों तक प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।


NSIT
Nsmch

यह घटना सहरसा जिले की है। बिहार दिवस के दिन, जब पूरा बिहार उत्सव मना रहा था, सहरसा में एक पीड़ित सरकारी शिक्षक को जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की खबर तेजी से फैली और लोगों ने न्याय की मांग करते हुए सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यह मामला बिहरा थाना क्षेत्र के बरहशेर पंचायत के बेला बगरौली गांव का है। मृतक की पहचान चुलाय पासवान के 45 वर्षीय पुत्र रविंद्र कुमार उर्फ राजकुमार के रूप में हुई है। वह सहरसा जिले के मध्य विद्यालय सिसई में सरकारी शिक्षक थे। 

शनिवार को बिहार दिवस के अवसर पर, वह सहरसा स्थित अपने आवास से स्कूल गए और छुट्टी के बाद बाइक से अपने पैतृक गांव पहुंचे। वहां अपने पिता से मिलने के बाद जब वह वापस सहरसा शहर स्थित अपने आवास जा रहे थे, तब रास्ते में दो अज्ञात अपराधियों ने उनकी छाती में गोली मारकर हत्या कर दी। घायल शिक्षक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। 

मृतक के पिता चुलाय पासवान ने बताया कि उनका पड़ोसियों और रिश्तेदारों से जमीन विवाद चल रहा था, जिसके कारण अपराधियों को बुलाकर उनके बेटे की हत्या की गई। सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि यह घटना जमीन विवाद के कारण हुई है। फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है और लोगों को सड़क जाम हटाने के लिए समझाया जा रहा है।लेकिन घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है, और बिहरा थानाध्यक्ष पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।