LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Congress: सहरसा पहुंची कांग्रेस की 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा, कन्हैया ने कहा-रोजगार के मौके खत्म कर दिए गए, जिससे अपराध बढ़ रहे

Bihar Congress: कांग्रेस द्वारा शुरू की गई 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा आज सहरसा पहुंची, जहां कन्हैया कुमार ने वीर कुंवर सिंह चौक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। और...

Kanhaiya Kumar , Bihar Congress
सहरसा पहुंची कांग्रेस की 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा- फोटो : Reporter

Bihar Congress: कांग्रेस द्वारा शुरू की गई 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा आज सहरसा पहुंची, जहां कन्हैया कुमार ने वीर कुंवर सिंह चौक पर  उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह पदयात्रा बिहार में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के पलायन के खिलाफ निकाली जा रही है।

यह पदयात्रा चंपारण से शुरू हुई और सहरसा के विभिन्न चौराहों से होते हुए कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची।कन्हैया कुमार ने एक प्रेस वार्ता में बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा और बेरोजगारी के चरम पर होने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि युवा रोजगार की तलाश में बिहार से पलायन कर रहे हैं और कांग्रेस बिहार में बदलाव लाने के लिए तैयार है।इस यात्रा में युवाओं ने भारी संख्या में भाग लिया और "नौकरी दो, पलायन रोको" के नारे लगाए।

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष ने कहा कि यह यात्रा युवाओं की आवाज बन गई है।यह पदयात्रा विभिन्न जिलों का दौरा करेगी और बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार पर दबाव बनाएगी।

कन्हैया कुमार की यह पदयात्रा कोसी चौक,गंगजला,बस स्टैंड होते हुए जाएगी।

कन्हैया ने भाजपा की कथित सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति की ओर संकेत करते हुए कहा, "जब सरकार नागरिकों को उचित शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार प्रदान करने में असफल होती है, तो वह समाज में विभाजन उत्पन्न करना चाहती है, एक वर्ग को दूसरे के विरुद्ध खड़ा करना चाहती है। हम महात्मा गांधी द्वारा स्थापित भितिहरवा आश्रम में एकत्रित हुए हैं। हमें उनकी प्रसिद्ध दांडी यात्रा और सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाए बिना अपने लक्ष्यों के लिए संघर्ष करने के उनके दृढ़ संकल्प से प्रेरणा मिलती है।

NSIT
Nsmch

‘पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा बिहार के विभिन्न जिलों से होते हुए पटना में संपन्न होगी.

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर