LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

Saharsa News: स्मैक तस्कर से यारी अपर थानाध्यक्ष SI खुशबू कुमारी को पड़ी भारी, DIG ने किया सस्पेंड

कोसी क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सहरसा के बैजनाथपुर थाने की अपर थानाध्यक्ष SI खुशबू पर गाज गिरी है।कुख्यात स्मैक तस्कर मिट्ठू कुमार से संबंध के सबूत मिलने के बाद DIG डॉ. कुमार आशीष ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया

DIG Dr Kumar Ashish Action SI Khushboo Kumari Suspended
स्मैक तस्कर से यारी पड़ी भरी कोसी DIG ने SI खुशबू कुमारी किया निलंबित- फोटो : news 4 nation

कोसी प्रमंडल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के बीच सहरसा जिले से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। बैजनाथपुर थाने की अपर थानाध्यक्ष (SI) खुशबू कुमारी को स्मैक तस्कर मिट्ठू कुमार के साथ सांठगांठ रखने के गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह सख्त कदम कोसी क्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष द्वारा उठाया गया है।


कॉल डिटेल्स और जांच में हुई तस्कर से संपर्क की पुष्टि

अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) की तकनीकी जांच के दौरान महिला एसआई और कुख्यात स्मैक तस्कर के बीच लगातार बातचीत और साठगांठ के पुख्ता सबूत मिले। जांच रिपोर्ट में आरोप सिद्ध होने पर डीआईजी ने एसआई से स्पष्टीकरण मांगा था, जिसमें उन्होंने खुद तस्कर से संपर्क में रहने की बात स्वीकार कर ली। आरोप सही पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर सुपौल पुलिस लाइन में योगदान देने का आदेश दिया गया है।


महकमे में हड़कंप, विभागीय जांच के बाद तय होगी कठोर सजा

पुलिस महकमे के ही अधिकारी का नशा तस्करों से संबंध उजागर होने के बाद इस कार्रवाई से खाकी में हड़कंप मच गया है। डीआईजी कार्यालय के अनुसार, यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में पुलिसकर्मियों की जवाबदेही और अनुशासन तय करने के उद्देश्य से की गई है। फिलहाल निलंबन के बाद अब एसआई के खिलाफ विस्तृत विभागीय जांच चलाई जाएगी, जिसके बाद उन पर और कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।


डीआईजी की चेतावनी: गलत गतिविधियों में शामिल पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

कोसी क्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि किसी भी सूरत में दागी पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी पुलिसकर्मी या अधिकारी असामाजिक तत्वों या तस्करों के साथ मिलीभगत में पाए जाएंगे, उनके खिलाफ जांच कर कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस महकमे में ऐसे काली भेड़ बने आचरण वाले कर्मियों को चिह्नित करने का काम तेजी से जारी है।