LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : कोचिंग जा रहा किशोर हुआ सड़क हादसे का शिकार, तेज रफ्तार बुलेट की चपेट में आने से हुई मौत

सहरसा में पढ़ाई के लिए कोचिंग जा रहा एक छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार बुलेट ने उसे टक्कर मार दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

Road accident in Saharsa
Road accident in Saharsa- फोटो : news4nation

Bihar News : सहरसा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पढ़ाई के लिए निकले बच्चे की मौत हो गई. घटना सहरसा बरियाही बाजार की है। यहां कोचिंग में पढ़ने जा रहे एक बच्चे को बुलेट सवार ने टक्कर मार दी. वह बरियाही के बगल चैनपुर गांव का रहने वाला बताया जाता है। मोटरसाइकिल की रफ्तार इतनी तेज थी कि बच्चे को बचा नहीं पाया और ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

घटना के तत्काल बाद प्रत्यक्ष दर्शियों ने  बच्चे को बरियाही हॉस्पिटल पहुंचाया जहा बच्चे की गंभीर हालत को देख कर सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया मगर रस्ते में ही उसकी मौत हो गई। बच्चे का नाम गणेश कुमार पिता राम प्रकाश यादव बताया जा रहा है।  वह कोचिंग जा रहा था. यह घटना मदनपुर चौक बरियाही का बताया जा रहा है। 

वहीं बताया जा रहा है कि घटना के बाद डायल 112 को इसकी सूचना दी गई. डायल 112 वाहन से ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया. बच्चे की मौत पर  परिजन में शोक की लहर दौड़ गई है.

रिपोर्टर:- दिवाकर कुमार दिनकर