LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Rohtas Road Accident:महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो की भीषण टक्कर 2 महिलाओं की मौत आधा दर्जन घायल

Rohtas News: बिहार के रोहतास में भीषण सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले निवासी श्रद्धालुओं की बलेरों की टक्कर ट्रक से शिवसागर थाना क्षेत्र के एनएच-2 पर घोरघट के पास हुई है.

Rohtas Road Accident
महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर- फोटो : Google

N4N डेस्क : बिहार के रोहतास के शिवसागर थाना क्षेत्र के घोरघट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी तथा ट्रक में टक्कर हो गई। जिससे बोलोरो गाड़ी सवार कुम्भयात्री दो महिलाओं की मौत हो गई। वही 8 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। इनमे छह लोगों की गंभीर हालात को देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। 

बताया जाता है कि यह लोग पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिला के तीरोंगा के रहने वाले हैं। मृतक महिला का नाम जीतू दास तथा लक्ष्मी चक्रवर्ती था। बताया जाता है कि यह लोग कुंभ स्नान करने गए थे और वहां से लौट के दौरान घोरघट के पास यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों के प्रयास से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल महिला तृषा दास तथा इंदु दास के अलावा पल्लव बनर्जी, रोशन घोष, उज्जवल दास तथा गाड़ी के दो चालक उमर फारूक और अंसार अली भी घायल है।पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।