LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

सहरसा मे RLM की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक संपन्न, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के आगमन की तैयारियों पर मंथन

सहरसा मे RLM की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक संपन्न, पंचायती
RLM की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक संपन्न- फोटो : छोटू सरकार

Saharsa : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक शुक्रवार को जिला परिषद प्रांगण स्थित पूजा बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अर्चना आनंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर बल दिया गया।


दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी 

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, प्रदेश महासचिव अजय पटेल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार जीशू, प्रदेश नेता रौशन पाठक, पूर्व मुखिया व वरिष्ठ नेता विंदेश्वरी मेहता, चूड़ामणि झा एवं बैजनाथ कुमार विमल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ किया गया।

Diarch GO


पंचायती राज मंत्री के दौरे की तैयारियों पर चर्चा 

बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 6 एवं 7 अगस्त को बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के प्रस्तावित दो दिवसीय सहरसा भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां रहा। मंत्री के आगमन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके साथ ही जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने तथा संगठन की पकड़ बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।


संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं का संकल्प 

बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का भरोसा जताया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शैलेश झा, नरेश यादव, अभिमन्यु सिंह, बिपिन पासवान, सुबोध झा, अमित कुमार निकुंभ, बालकृष्ण कुशवाहा, मोहम्मद कमालुद्दीन, राजेश कुमार सहित जिला स्तरीय नेता मझरुद्दीन खान बबलू, शंभू कुशवाहा, बालेश्वर मेहता, मकेश्वर कुंवर, ललित साह, विजय कुशवाहा, परशुराम सिंह, शंभू सिंह, सलामत राईन, बबलू कुंवर, आरती देवी, बबीता देवी, कंचन झा, शोभा देवी एवं ललिता देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch

छोटू सरकार की रिपोर्ट