LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : वक़्फ संशोधन कानून के खिलाफ आयोजित रैली में शामिल होने गए रिक्शा चालक की बदमाशों ने की हत्या, सड़क किनारे फेंका शव, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime News : सहरसा में आयोजित वक़्फ संशोधन कानून के खिलाफ आयोजित रैली में शामिल होने जा रहे रिक्शा चालक की बदमाशों ने हत्या कर दी है. वारदात को अंजाम देने के बाद उसका शव सडक किनारे फेंक दिया......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : वक़्फ संशोधन कानून के खिलाफ आयोजित रैली म
रिक्शा चालक की हत्या - फोटो : ASHISH

SAHARSA : सहरसा में मधेपुरा मुख्य मार्ग पर जीरो माइल के समीप एक ई-रिक्शा चालक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। मृतक की पहचान सहरसा नगर निगम वार्ड 26 डुमरैल निवासी 38 वर्षीय मोहम्मद निजाम के रूप में हुई है। मोहम्मद निजाम रोज की तरह आज शनिवार सुबह 6 बजे घर से निकले थे। उन्होंने परिवार को बताया था कि पहले मस्जिद में नमाज अदा करेंगे। फिर पटेल मैदान में वक़्फ बोर्ड के खिलाफ होने वाली रैली में शामिल होंगे। इसके बाद ई-रिक्शा चलाने जाएंगे।

मृतक की पत्नी अंजुमन खातून ने बताया कि काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार चिंतित हो गया। परिवार ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक का फोटो शेयर किया। फोटो देखकर परिजन घटनास्थल पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके 6 बच्चे हैं - 4 बेटियां और 2 बेटे। पत्नी का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। शव पर जख्म के निशान मिले हैं।

सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट