LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

JDU MLA: अधिकारियों की मनमानी, अधूरे कामों पर जदयू विधायक को जनता ने घेरा, जमकर सुनाई खरी-खोटी

JDU MLA:चुनाव से पहले विधायक जी को जमकर जनता से खरी खोटी सुननी पड़ी। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के मनमाने रवैया और बाढ़ को लेकर एलएलए की क्लास लगा दी।

Saharsa JDU MLA
जदयू विधायक को जनता ने घेरा- फोटो : reporter

JDU MLA:चुनाव से पहले विधायक जी को जमकर जनता से खरी खोटी सुननी पड़ी। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के मनमाने रवैया और बाढ़ को लेकर एलएलए की क्लास लगा दी। सहरसा ज़िले के नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के डुमरा चौक पर उस समय माहौल गर्मा गया जब महिषी विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक गूंजेश्वर शाह जनता से मुलाक़ात करने पहुँचे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विधायक का यह दौरा था, लेकिन उन्हें स्थानीय ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

जैसे ही लोग विधायक को देखे, बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए और पाँच वर्षों के कार्यकाल का सीधा हिसाब मांगना शुरू कर दिया। भीड़ में मौजूद एक बुजुर्ग ग्रामीण ने विधायक के सामने खुलकर कहा, "हम इस समय बाढ़ की चपेट में हैं, नाव बहाली के लिए नवहट्टा अंचल और प्रखंड कार्यालय जाते हैं तो अधिकारी भगा देते हैं।" इस बयान के बाद अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं का अंबार लगा दिया।

ग्रामीणों ने विधायक के सामने सिस्टम की पोल खोलते हुए बताया कि सरकारी दफ्तरों में उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। कई लोग तो चाय पिलाने के बहाने से ग्रामीणों को विरोध दर्ज कराने से रोकने का इशारा करते रहे, मगर गुस्साई जनता खुलकर सवाल पूछती रही।

पंचायत समिति प्रतिनिधि सूरज सम्राट ने कहा कि महिषी विधानसभा क्षेत्र के सत्तौर पंचायत सहित कई पंचायतों की सड़कें आज भी अधूरी पड़ी हैं। विधायक ने जिन सड़कों का चार साल पहले शिलान्यास किया था, वे आज भी किचड़ में तब्दील हैं। वहीं लोजपा (रा) नेता अब्दुर रज्जाक ने सत्तौर पंचायत की स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि "लोगों की तकलीफ देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन भी हुआ और कई जगहों पर धान बोकर विरोध जताया गया।"

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ राहत और सड़क निर्माण जैसे बुनियादी मुद्दों पर विधायक पूरी तरह नाकाम रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि चुनाव से पहले वादों का अंबार लगा दिया गया था, लेकिन धरातल पर काम नहीं दिखा।

डुमरा चौक पर हुई इस गर्मागर्म बहस ने साफ कर दिया कि महिषी विधानसभा क्षेत्र में लोगों का गुस्सा सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो चुनाव में इसका जवाब देंगे।

रिपोर्ट-दिवाकर कुमार दिनकर