LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime : सहरसा में नग्न अवस्था में महिला का शव पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप

Bihar Crime : सहरसा में नग्न अवस्था में महिला का शव पुलिस ने

SAHARSA : जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान जितेंद्र शाही की पत्नी कलावती देवी के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश है, और उन्होंने पुलिस प्रशासन पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार, कलावती देवी दोपहर में खेत में घास काटने गई थीं। जब वह देर तक घर नहीं लौटीं, तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान, उनका शव खेत में ही संदिग्ध हालत में पाया गया। परिजनों का कहना है कि महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और शव नग्न अवस्था में था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उनके साथ दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या की गई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है। परिजनों ने मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर सोनवर्षा-सिमरी बख्तियारपुर मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने में देरी कर रही है, जिससे मामले की सच्चाई सामने नहीं आ पा रही है।

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की है कि इस मामले की जांच में तेजी लाई जाए और उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया और उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट