LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Patna-Hatia Train: पटना हटिया ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची! AC बोगी में आग लगने की घटना से मची अफरा-तफरी, चेन पुलिंग कर बचाई जान, जानें ताजा हालात

Patna Train: कोसी एक्सप्रेस के एसी कोच में शनिवार सुबह आग लग गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यात्रियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने बचाई सैकड़ों जानें।

Patna Train
पटना-हटिया ट्रेन हादसा!- फोटो : SOCIAL MEDIA

 Patna-Hatia Train:सहरसा से पटना होते हुए हटिया जा रही 18626 कोसी एक्सप्रेस में शनिवार (31 मई) की सुबहएक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बता दें कि सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही मिनटों बाद ट्रेन के एसी बी-1 कोच में अचानक धुआं भर गया।जैसे ही यात्रियों ने धुआं महसूस किया, अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोकने में कामयाब रहे, जिससे संभावित आगजनी की घटना को समय रहते रोका जा सका।

यात्रियों की सतर्कता ने टाली बड़ी दुर्घटना

ट्रेन जब होम सिग्नल पर पहुंची, तभी किसी सतर्क यात्री ने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। जब रेलकर्मी मौके पर पहुंचे तो पाया कि एसी कोच पूरी तरह से धुएं से भरा हुआ है। हालांकि, तेज लपटें नहीं थीं, फिर भी स्थिति गंभीर थी।20 मिनट तक ट्रेन वहीं रुकी रही और रेल कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। यात्रियों को भी तत्काल दूसरे डिब्बों में शिफ्ट किया गया।

Diarch GO

धुएं से भरा कोच, बंद हुआ एसी सिस्टम

इस हादसे के कारण बी-1 कोच का एसी सिस्टम पूरी तरह ठप हो गया और कोच में अंधेरा छा गया। यात्रियों को न केवल सांस लेने में दिक्कत हुई, बल्कि कई लोगों को घबराहट और घुटन की शिकायत भी हुई।रेलवे कर्मचारियों की तुरंत प्रतिक्रिया ने स्थिति को नियंत्रण में लाने में मदद की, वरना यह घटना और भयावह हो सकती थी।

यात्रियों को किया गया दूसरी बोगी में शिफ्ट

रेल प्रशासन ने बिना देरी किए, बी-1 कोच के सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से दूसरी बोगी में शिफ्ट कर दिया। घटना के बाद ट्रेन को कोपरिया स्टेशन पर कुछ समय के लिए रोका गया ताकि स्थिति पूरी तरह से सामान्य की जा सके।इस पूरे घटनाक्रम में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जो राहत की बात है।

NSIT
Nsmch