LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

Bihar News: कोसी के बढ़ते पानी के बीच पप्पू यादव का प्रशासन पर हमला, बांध पर झोपड़ी हटाने को लेकर खूब बरसे

Bihar News:कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच सांसद पप्पू यादव ने घाट पहुंचकर हालात का जायजा लिया।...

Bihar News: कोसी के बढ़ते पानी के बीच पप्पू यादव का प्रशासन
पप्पू यादव का प्रशासन पर हमला- फोटो : CHHOTU SARKAR

Bihar News: कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नवहट्टा प्रखंड के ईटू घाट पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने नदी के जलस्तर, बांध और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानियां जानीं। कोसी में पानी बढ़ने से संभावित बाढ़ के खतरे के बीच सांसद ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए प्रभावित इलाकों में सतर्कता और मुकम्मल इंतजाम की जरूरत बताई।

निरीक्षण के दौरान पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की हिफाजत प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के बीच अगर हालात बिगड़ते हैं तो लोगों को समय रहते राहत और बचाव की सुविधा मिलनी चाहिए। सांसद ने प्रशासन से जमीनी स्तर पर तैयारियों को दुरुस्त रखने की बात कही।

Diarch GO

कोसी बांध पर बनी झोपड़ियों को हटाने के मामले में भी सांसद ने नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों ने उनके सामने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान कई झोपड़ियों में से कथित तौर पर सिर्फ एक झोपड़ी को निशाना बनाया गया। इस पर पप्पू यादव ने नवहट्टा अंचल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि अगर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है तो वह समान रूप से और निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए।उन्होंने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। सांसद का कहना था कि किसी एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई और बाकी लोगों को छोड़ देना उचित प्रक्रिया नहीं मानी जा सकती।

सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार और डॉक्टर के बीच हुए विवाद को लेकर भी सांसद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। 12 सितंबर को पत्रकार अभिषेक कुमार और डॉ. एसके आजाद के बीच विवाद के बाद जिलाधिकारी ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे। बाद में स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. एसके आजाद और डॉ. रोशन लाल को सहरसा सदर अस्पताल से हटाकर स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय, पटना में योगदान का निर्देश दिया।इस मामले में CCTV फुटेज से जुड़े आरोप भी सामने आए थे। हालांकि प्रकरण की जांच और संबंधित पक्षों के दावों को अलग-अलग स्तर पर देखा जा रहा है। सांसद ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भी अपनी बात रखी और कार्रवाई में पारदर्शिता तथा निष्पक्ष जांच की जरूरत पर जोर दिया।

NSIT
Nsmch

पप्पू यादव ने मुख्य चुनाव आयोग और SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की आवश्यकता बताई। उनका कहना था कि मतदाताओं से जुड़े किसी भी फैसले में निष्पक्षता और स्पष्टता कायम रहनी चाहिए।ईटू घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने सांसद के सामने अपनी समस्याएं रखीं। पप्पू यादव ने उनकी बातें सुनीं और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई की बात कही। अब निगाह प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है—खासकर कोसी के बढ़ते जलस्तर, बांध क्षेत्र की स्थिति और झोपड़ी हटाने के विवाद को लेकर।

रिपोर्ट- छोटू सरकार