LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: सहरसा में गमगीन माहौल में पहुंचे पप्पू यादव, मासूम की हत्या, सिपाही की मौत और प्रवासी मज़दूर की त्रासदी पर जताया शोक, कहा: "न्याय के लिए अंतिम सांस तक लड़ूंगा!"

Bihar News:मासूम की हत्या, सड़क हादसे में सिपाही की मौत, एक बुजुर्ग की असामयिक विदाई और पंजाब में प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौत के बाद अब इन परिवारों के आंसू पोंछने पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव खुद सहरसा पहुंचे।

Pappu Yadav
पप्पू यादव ने जताया शोक- फोटो : reporter

saharsa: हाल ही में हुई एक के बाद एक दुखद घटनाओं ने पूरे सहरसा इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मासूम की हत्या, सड़क हादसे में सिपाही की मौत, एक बुजुर्ग की असामयिक विदाई और पंजाब में प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौत के बाद अब इन परिवारों के आंसू पोंछने पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव खुद सहरसा पहुंचे।पीड़ितों से मिलकर सांसद ने हर परिवार को अपनी ओर से ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी और न्याय दिलाने की लड़ाई का भरोसा दिलाया।

चंदौर गोठ (सौरबाजार) के मनीष यादव के 5 वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या पर पप्पू यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इस तरह की हृदयविदारक घटना ने रूह को झकझोर दिया है। ये सिर्फ हत्या नहीं, इंसानियत का गला घोंटने जैसा है। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी और DIG व SP सहरसा से बात कर अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही सरकार से ₹10 लाख मुआवजा देने की अपील की।

BMP-4 के सिपाही ललन यादव की सड़क दुर्घटना में असामयिक मौत पर सांसद पप्पू यादव ने उनकी पत्नी से मुलाकात कर ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी।साथ ही उन्होंने BMP के DG और कमांडेंट से बात कर परिवार को समुचित मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की माँग की।कुचैया टोला वार्ड संख्या-2 निवासी पूरण यादव के निधन पर पप्पू यादव ने उनकी पत्नी पाबो देवी से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और ₹10,000 की सहायता दी। उन्होंने कहा कि "हर वृद्ध, हर असहाय की अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ूंगा। सरकार को इनके लिए पेंशन और सुरक्षा की नीति बनानी चाहिए।पंजाब में मजदूरी कर रहे श्रमिक की मौत पर  सांसद ने कहा कि देश के कोने-कोने में बिहारी मर रहा है।

पंजाब में मजदूरी के दौरान एक बिहारी श्रमिक की मृत्यु की खबर पर पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिले और ₹10,000 की सहायता दी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को प्रवासी मजदूरों के लिए बीमा, सुरक्षा और संपूर्ण निगरानी तंत्र बनाना चाहिए। यह सिर्फ मौत नहीं, व्यवस्था की नाकामी है।पप्पू यादव ने सभी घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम इंसानियत के लिए राजनीति करते हैं। जाति, धर्म, पार्टी से ऊपर उठकर, हर पीड़ित के साथ खड़े हैं। सरकार और सिस्टम जब तक जागेगा नहीं, हम चुप नहीं बैठेंगे।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर