LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime : सहरसा में बदमाशों का दुस्साहस, बिस्किट बेचने वाले से छीने 500 रुपये, विरोध करने पर मारी गोली

Bihar Crime : सहरसा में बदमाशों का दुस्साहस, बिस्किट बेचने व

SAHARSA : जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहाँ बुधवार की सुबह दो अज्ञात बदमाशों ने एक गरीब फेरीवाले को अपनी लूट का निशाना बनाया। बदमाशों ने महज 500 रुपये छीनने के बाद विरोध करने पर शख्स को गोली मार दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल है।

घटना के शिकार हुए व्यक्ति की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद उत्तरी पंचायत निवासी 50 वर्षीय मो. मुजाहिद के रूप में हुई है। जख्मी मुजाहिद ने बताया कि वह रोजी-रोटी के लिए प्रतिदिन गांव-गांव घूमकर बिस्किट बेचने का काम करता है। बुधवार को भी वह अपने काम पर निकला था, लेकिन बलवाहाट थाना क्षेत्र के करुआ मंदिर के समीप घात लगाए अपराधियों ने उसे घेर लिया।

Diarch GO

मुजाहिद के अनुसार, अपराधियों ने उसे रोककर रुपयों की मांग की। उसने अपनी दिनभर की मेहनत की कमाई से 500 रुपये बदमाशों के हवाले कर दिए। बावजूद इसके, अपराधियों ने निर्दयता दिखाते हुए उस पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद मुजाहिद वहीं गिरकर तड़पने लगा, जबकि अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे।

स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद बलवाहाट थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जख्मी को उठाया और इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है, जो अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग का पुख्ता प्रमाण है।

NSIT
Nsmch

बलवाहाट थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस हर संभावित बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा ताकि आम जनता और छोटे व्यापारियों में विश्वास बहाल हो सके।

छोटू सरकार की रिपोर्ट