LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : डीजे बजाने पर रोक के बाद भड़का मेडिकल छात्रों का गुस्सा, सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जड़ा ताला, जमकर काटा बवाल, पुलिस ने किया सरेंडर

Bihar News : सहरसा सदर अस्पताल में डीजे बजाने पर रोक के बाद मेडिकल छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद उन्होंने जमकर बवाल काटा. पढ़िए आगे

Bihar News : डीजे बजाने पर रोक के बाद भड़का मेडिकल छात्रों का
मेडिकल छात्रों का बवाल - फोटो : DINKAR

SAHARSA : सहरसा सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड आज घंटों बंद रहा। इस दौरान बवाल मचा रहा। जिससे मरीजों में  भय का माहौल बना रहा। मामला मूर्ति विसर्जन में डीजे पर पुलिस द्वारा रोक लगाने को लेकर तुल पकड़ लिया। इसके बाद  मेडिकल के छात्रों  ने गुस्सा में इमरजेंसी वार्ड में ताला मारकर गेट को जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया।

बता दे की सहरसा सदर अस्पताल कैंपस में ही पर मेडिकल की पढ़ाई होती है। जहां छात्रों ने सरस्वती पूजा का पंडाल लगाया था। आज मूर्ति विसर्जन होना था। छात्र डीजे बजाते हुए विसर्जन को निकले। लेकिन पुलिस ने लॉ ऑर्डर का हवाला देकर डीजे बंद करवा दिए। जिससे गुस्से में छात्रों ने अस्पताल के इमरजेंसी में ताला लगाकर नारे लगाए।

इस दौरान अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। घंटों बाद पुलिस की ओर से डीजे बजाने का ऑर्डर मिला। फिर जाकर मामला शांत हुआ। 

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट