LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Fire In Saharsa:सहरसा में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, नकदी समेत सारा सामान जल कर हो गया खाक

सहरसा के महिषी प्रखंण्ड क्षेत्र में एक कबाड़ी दुकान में भयंकर आग लग गई। इस घटना से स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। आग के कारण लगभग लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Fire In Saharsa
कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग- फोटो : Reporter

Fire In Saharsa: सहरसा जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र में बलुआहा आरके पेट्रोल पंप के पास  कबाड़ी दुकान में आग लग गई।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान में रखा सारा सामान, नकदी और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। लेकिन आग की भीषणता के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। आग लगने से आसपास के घरों में भी चिंगारी पहुँचने लगी, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिवार भी आग लगने के कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पाया है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि आगजनी की घटना रात्रि के अंधेरे में हुई है।

इस घटना में लाखों रुपए की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

रिपोर्टर- दिवाकर कुमार दिनकर