LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: रील्स के लिए दांव पर जिंदगी, इंजन पर चढ़ा युवक , हाई वोल्टेज तार से झुलसा

Bihar News: सहरसा में रेलवे के रैंक प्वाइंट पर सोशल मीडिया रील्स बनाने की सनक एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई।...

Life at stake for reels
रील्स के लिए दांव पर जिंदगी- फोटो : reporter

Bihar News: सहरसा में रेलवे के रैंक प्वाइंट पर सोशल मीडिया रील्स बनाने की सनक एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई।युवक मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ गया और इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गया।घटना की जानकारी सबसे पहले सपटियाही निवासी मनीष कुमार को हुई, जब उन्होंने इंजन से धुआं उठते देखा। तुरंत उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पास जाकर देखा तो एक युवक इंजन के ऊपर झुलस रहा था और उसके कपड़े जल रहे थे।

स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आए और बांस की मदद से युवक को नीचे उतारा। युवक की पहचान 25 वर्षीय शंकर कुमार के रूप में हुई है। उसे तत्काल ई-रिक्शा से सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।फायर ब्रिगेड के अनुमंडल पदाधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि पहले उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर स्पष्ट हुआ कि युवक रील्स बनाने के लिए इंजन पर चढ़ा था।

Diarch GO

इस मामले की जांच रेलवे आरपीएफ, सहरसा जीआरपी और फायर ब्रिगेड की टीम संयुक्त रूप से कर रही है।

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर