LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Jansuraj Party: जनसुराज पार्टी का बड़ा ऐलान! सहरसा से किशोर कुमार मुन्ना को बनाया उम्मीदवार, निवर्तमान विधायक आलोक रंजन पर बोला हमला

Jansuraj Party: जनसुराज पार्टी ने सहरसा विधानसभा क्षेत्र से श्री किशोर कुमार मुन्ना को अपना प्रत्याशी घोषित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एनडीए सरकार और निवर्तमान विधायक आलोक रंजन पर तीखा हमला बोला।

Jansuraj Party
जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार- फोटो : news4nation

Jansuraj Party: जनसुराज पार्टी ने बिहार की सहरसा विधानसभा सीट से श्री किशोर कुमार मुन्ना को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की ओर से यह घोषणा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए की गई।सहरसा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्री मुन्ना ने कहा कि जनता इस बार बदलाव चाहती है और जनसुराज पार्टी वही विकल्प है जो विकास और पारदर्शिता ला सकती है।

एनडीए सरकार पर आरोप बीस साल में कुछ नहीं बदला

प्रेस वार्ता में श्री मुन्ना ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में सहरसा और आसपास के क्षेत्रों में  कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल वादे किए, लेकिन सहरसा की सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत आज भी जस की तस है। उनके अनुसार, जनता अब पुरानी सरकारों से ऊब चुकी है और जनसुराज पार्टी उन्हें नया रास्ता दिखाने के लिए तैयार है।

निवर्तमान विधायक आलोक रंजन पर सीधा निशाना

जनसुराज प्रत्याशी ने सहरसा के निवर्तमान विधायक और बीजेपी उम्मीदवार श्री आलोक रंजन पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आलोक रंजन के कार्यकाल में क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि “प्रखंड और थाना स्तर पर बिना रिश्वत के आम जनता का काम नहीं होता।” मुन्ना ने कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो वे सहरसा को “भ्रष्टाचार मुक्त और विकासशील क्षेत्र” बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे।

सहरसा से दिवाकर कुमार