LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

नामांकन के अंतिम दिन 'IP गुप्ता' ने भरा पर्चा, समर्थकों की भीड़ बेकाबू, सहरसा को बनाएंगे गेटवे ऑफ बिहार

नामांकन के अंतिम दिन 'IP गुप्ता' ने भरा पर्चा, समर्थकों की भ

Saharsa - बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन आज सहरसा विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा सियासी माहौल देखने को मिला। महागठबंधन समर्थित इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी (I.I.P) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंजीनियर आई.पी. गुप्ता ने पूरे तामझाम के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।

उन्होंने कहा कि आज मैंने नामांकन किया। मेरी कोशिश है कि सहरसा को गेटवे ऑफ इंडिया बनाने आया हूं। यहां का विकास करने आया हूं। 

इससे पहले ई. आई.पी. गुप्ता के नामांकन के लिए पहुंचते ही उनके हजारों समर्थक फूल-मालाओं के साथ स्वागत के लिए उमड़ पड़े। कार्यकर्ताओं का जोश इतना अधिक था कि नामांकन स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा और कुछ समय के लिए स्थिति बेकाबू भी हो गई।

नामांकन के बाद ई. आई.पी. गुप्ता ने हजारों की संख्या में मौजूद अपने कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव चिन्ह 'करनी' दिखाकर एक अलग ही संदेश दिया। यह माना जा रहा है कि यह प्रतीक अति पिछड़ा वर्ग के 'तांती-ततवा' समाज को सीधे तौर पर एकताबद्ध करने का प्रयास है, जिस समुदाय के बीच आई.आई.पी. पार्टी का अच्छा प्रभाव माना जाता है।

NSIT
Nsmch

गौरतलब है कि सहरसा विधानसभा सीट, महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत आई.आई.पी. के खाते में आई है, और आई.पी. गुप्ता की दावेदारी से मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।

आज पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन रहा, जिसके साथ ही सहरसा सहित अन्य सीटों पर चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।

खास बातें

उम्मीदवार: ई. आई.पी. गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष, I.I.P पार्टी)

पार्टी/गठबंधन: महागठबंधन समर्थित I.I.P.

विधानसभा क्षेत्र: सहरसा

नामांकन की स्थिति: अंतिम दिन दाखिल किया पर्चा

मुख्य आकर्षण: हजारों समर्थकों की बेकाबू भीड़ और चुनाव चिन्ह 'करनी' का प्रदर्शन।

दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट