LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: बिहार में हुआ कमाल, महिला ने एक साथ तीन बच्चे को दिया जन्म, कुदरत का चमत्कार देख परिजन हैरान

कुदरत का अनोखा करिश्मा बिहार के सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में देखने को मिला है. यहाँ एक महिला ने महज दस मिनट के अंतराल पर तीन बच्चों को जन्म दिया है.

triplets birth in Simri Bakhtiyarpur
triplets birth in Simri Bakhtiyarpur- फोटो : news4nation

Bihar News: अभी तक आपने ट्वीन्स यानी जुड़वा बच्चे का जन्म अक्सर सुना होगा लेकिन सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में एक महिला ने तीन बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा व बच्चा पुरी तरह स्वस्थ हैं। परिजनों में खुशी की लहर है। महिला ने तीनों बच्चों को एक निजी क्लीनिक में जन्म लिया है। वो भी नार्मल डिलीवरी से। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के रायपुरा पंचायत के भौरा निवासी कृष्णा चौधरी की पत्नी आरती देवी को प्रसव पीड़ा होने पर सिमरी बख्तियारपुर नगर क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। डाक्टरों को अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में तीन बच्चे होने के संकेत मिले। डिलीवरी के सभी तैयारियों के साथ नार्मल रूप से तीनों बच्चे का जन्म कराया गया। 

डॉक्टर ने पहली बार कराई ऐसी डिलीवरी 

डॉक्टर आफताब आलम ने बताया कि इस क्लीनिक में पहली बार किसी महिला ने एक साथ तीन बच्चे को जन्म दिया है। तीनों पुत्री हैं।  डॉ. आलम ने बताया कि इस नार्मल डिलीवरी के लिए डॉ. रस्मी कुमारी, डॉ मारिया का अथक प्रयास रहा है। हमलोगों ने नार्मल के अलावे आपरेशन से प्रसव कराने के विकल्प तैयार रखें थे, लेकिन नार्मल डिलीवरी से बच्चे का जन्म हो गया। 

10 मिनट में 3 बच्चे 

उन्होंने कहा कि दो बच्चे चार-चार मिनट और तीसरा बच्चा 6 मिनट के अंतराल पर हुआ है। पहला नवजात 1 बजकर 32 मिनट पर हुआ तो दूसरा 1 बजकर 36 मिनट पर तथा तीसरा 1 बजकर 42 मिनट पर हुआ। जिस समय डिलिवरी हुई उस समय महिला का हीमोग्लोबीन महज 8.6 ग्राम था। तीनों नवजात का वजन सवा किलोग्राम के करीब-करीब है। सभी की समुचित देखभाल की जा रही है। 

NSIT
Nsmch

दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट