LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

ग्रामीणों ने पटना से आई जांच टीम को घेरा, सहरसा में सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप

पटना से आई एक जांच टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बरूआरी से देवका तक बनने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है।

 road construction
ग्रामीणों ने पटना से आई जांच टीम को घेरा- फोटो : Reporter

सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड के डरहार गांव में शुक्रवार को एक अनोखी घटना घटी। पटना से आई एक जांच टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बरूआही से देवका तक बनने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। बावजूद इसके सड़क की हालत बेहद खराब है। स्थानीय भाजपा नेता राहुल मुखिया ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में की थी, जिसके बाद यह जांच टीम आई थी।

Diarch GO

जांच टीम के सदस्यों ने अपना परिचय देने से इनकार कर दिया, जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि वे जानना चाहते हैं कि जांच टीम किस विभाग से है और इस जांच का क्या परिणाम होगा।

रिपोर्टर-दिवाकर कुमार दिनकर