LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Crime In saharsa: सहरसा जेल में कैदी की संदिग्ध मौत से मचा बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय कैदी आकाश विश्वास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आकाश को दो दिन पहले देसी शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

 Suspicious death of a prisoner
सहरसा जेल में कैदी की संदिग्ध मौत- फोटो : Reporter

Crime In saharsa: सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय कैदी आकाश विश्वास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आकाश को दो दिन पहले देसी शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जेल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आकाश को पुलिस हिरासत में बेरहमी से पीटा गया था, जिसके कारण उसकी मौत हुई। परिजनों ने सोनवर्षा राज थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, थाना अध्यक्ष ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कैदी की तबीयत खराब होने पर उसे तुरंत इलाज के लिए भेजा गया था।

Diarch GO

आकाश की मौत की असली वजह जानने के लिए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

रिपोर्टर-दिवाकर कुमार दिनकर