LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime : सहरसा में नवविवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी, ट्रेन में हुई मोहब्बत के बाद युवक से की थी शादी

Bihar Crime : सहरसा में नवविवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की

SAHARSA : जिले में एक नवविवाहिता ने बंद कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर वार्ड नम्बर - 19 की बताई जा रही है। मृतिका की पहचान मिथलेश कुमार की पत्नी श्रुति कुमारी के रूप में की गई है। मृतका का ससुराल जिले के बनमा इटहरी प्रखंड क्षेत्र में है। जबकि मृतिका का मायके समस्तीपुर जिले के रोसड़ा गांव में है। जो फिलहाल सहरसा के विद्यापति नगर मुहल्ले में एक किराए के मकान में रहती थी। 

घटना के सम्बंध बताया जाता कि देर रात मृतिका के पति घर पर नही थे। मृतिका ने अपने पति को फोन करके घर आने के लिए कहा। जिसपर दोनों के बीच बहस और गाली गलौज हुआ। मृतिका के पति जब देर रात घर आया तो उसकी पत्नी ने दरवाजा नही खोला। सुबह तक जब घर का दरवाजा नही खुला तो पति ने पुलिस को फोनकर इसकी जानकारी दी। 

Diarch GO

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के वेंटिलेशन से देखा तो विवाहिता शव फंखे में फंदे झूलता हुआ मिला। पुलिस ने एफएसएल की टीम को सूचना दी है। और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।  इधर मृतिका के पति ने बताया कि यह उसकी दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं। जो गांव में रहती है। दूसरी शादी मृतिका के साथ कोर्ट में हुई थी। जिसका घर वालों को पता नही था। पति के अनुसार दूसरी पत्नी से ट्रेन में बातचीत के दौरान प्रेम हुआ था। मृतिका किसी कम्पनी में मार्केटिंग का काम करती थी।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट