LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

स्कूल की दीवार फांदकर भागने की कोशिश कर रहा था छात्र, बाउंड्री पर लगे तारों में आ रही करंट की चपेट में आया, मौत

स्कूल की दीवार फांदकर भागने  की कोशिश कर रहा था छात्र, बाउंड

Saharsa - सरकारी स्कूल की बाउंड्री फांदकर भागने की कोशिश में एक छात्र को अपनी जान गंवानी पड़ी। छात्र स्कूल की बाउंड्री में लगाए गए तारों में दौड़ रही करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चैनपुर पंचायत वार्ड संख्या 09 निवासी टुनटुन पंडित के बेटे राजेश कुमार(13) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह स्थानीय शशिकला मध्य विद्यालय, चैनपुर में आठवीं कक्षा का छात्र था। । छात्र की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। 

मामला सहरसा के बनगावं थाना क्षेत्र से जुड़ा है।  मृतक की बड़ी चाची नीलम देवी ने बताया कि बुधवार की सुबह वह रोज की तरह स्कूल गया था। दोपहर करीब 12 बजे उसने अपने सहपाठी सुभाष को बताया कि वह थोड़ी देर बाद घर लौटेगा। इसके बाद से वह लापता हो गया। पहले परिजनों को लगा कि वह कहीं चला गया होगा और वापस घर लौट आएगा।

Diarch GO

लेकिन देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो चिंता बढ़ गई। गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे छात्र का शव स्कूल परिसर से सटे एक दीवार वाली गली में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की मां रंभा देवी बेसुध हो गईं।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सिमरी बख्तियारपुर NH-107 को जाम कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर बनगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के सबंध में बताया जाता है छात्र दीवार फांदकर स्कूल से भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

NSIT
Nsmch

छात्र राजेश कुमार बुधवार से ही गायब था। जिसकी खोजबीन जारी थी। इसी बीच गुरुवार की सुबह छात्र का शव स्कूल के बाहरी दीवार के समीप मिला। मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की है।