LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Teacher News: बिहार के इतने शिक्षकों की जा सकती है नौकरी, शिक्षा विभाग ने वेतन पर लगाया रोक, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Teacher News: बिहार के इतने शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इन शिक्षकों के वेतन पर रोक लग गया है वहीं यदि ये शिक्षक उचित जवाब नहीं देते हैं तो इनकी नौकरी भी जा सकती है।

शिक्षा विभाग
शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : social media

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए तमाम कोशिशें शिक्षा विभाग और एसीएस एस सिद्धार्थ के द्वारा किया जा रहा है। बावजूद इसके कई जिलों से गड़बड़ियों की खबर सामने आ रही है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के हाजिरीके लिए ई-शिक्षा ऐप को लॉन्च किया था। इसी ऐप पर शिक्षकों को अपनी हाजिरी लगानी होती है। शिक्षा विभाग ने ऐसा फर्जी हाजिरी बनाने से रोकने के लिए किया था लेकिन अब शिक्षक ई-शिक्षा ऐप पर भी फर्जी हाजिरी लगाने लगे हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए विभाग न 10 शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है। 

फर्जी हाजिरी लगाकर फंसे गुरु जी 

दरअसल, पूरा मामला रोहतास जिले का है। जहां ई-शिक्षा कोष ऐप के माध्यम से फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने बिना विद्यालय में उपस्थिति दर्ज किए वेतन लेने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं हुआ तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

इन शिक्षकों ने लगाई फर्जी हाजिरी 

जांच में सामने आया कि करगहर प्रखंड के 10 शिक्षक विद्यालयों में बिना उपस्थित हुए ही ई-शिक्षा कोष ऐप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। इस अनियमितता का खुलासा विभागीय जांच के दौरान हुआ। मध्य विद्यालय, बसतलवा के संतोष कुमार सिंह, अकोढ़ी मध्य विद्यालय की खुशबू कुमारी व मयूरी गुप्ता, मध्य विद्यालय, शाहमल खैरा के धनंजय पासवान, तोरनी मध्य विद्यालय के दिलीप कुमार, मध्य विद्यालय, बकसड़ा के सनी राजवंता और मध्य विद्यालय बिशोडिहरी की प्रधानाध्यापिका मीना देवी ने ई-शिक्षा ऐप पर फर्जी हाजिरी लगाई है।

डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

डीईओ ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक वातावरण को बहाल करने और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ई-शिक्षा ऐप से उपस्थिति अनिवार्य की गई थी। लेकिन नियमों की अनदेखी कर कुछ शिक्षक फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन प्राप्त कर रहे थे, जो गंभीर कदाचार है।

NSIT
Nsmch

बीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मनोज राम ने बताया कि सभी शिक्षकों से मई 2025 में दर्ज उपस्थिति रिपोर्ट के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देशानुसार, शिक्षक के रूप में दायित्वों का निर्वहन न करने, विभाग को गुमराह करने और वेतन हड़पने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।