LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : तीन बच्चों के पिता ने 5 बच्चों की माँ से रचाई शादी, बीच सड़क पर दोनों पत्नियों ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, पति बोला-सभी के पालन पोषण के लिए हूँ तैयार

Bihar News : बिहार में तीन बच्चों के पिता का दिल माँ बच्चों की माँ पर आ गया. जिसके बाद दोनों ने आपस में शादी रचा ली. इसके बाद बीच सड़क पर दोनों पत्नियों के बीच जमकर बवाल हो गया....पढ़िए आगे

Bihar News : तीन बच्चों के पिता ने 5 बच्चों की माँ से रचाई श
पांच बच्चों की माँ ने रचाई शादी - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल तीन बच्चों के पिता ने  पांच बच्चों की मां से दूसरी शादी रचा ली है। इसके बाद सड़क पर दोनों पत्नी और पति का हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। दोनों पत्नी और पति की हाई वोल्टेज ड्रामा को देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पहली पत्नी मीणा देवी उर्फ मीरा बता रही हैं कि उसके तीन बच्चें हैं। लेकिन हमारे पति को अपनी करतूत का जरा सा भी शर्म नहीं हुआ है‌ कि तीन बच्चें रहने पर भी पॉंच बच्चों की माँ से कोर्ट मैरेज कर शादी रचा ली। 

कहा की हमारे सभी बच्चे बालिग हैं और एक बच्ची यानी लड़की की शादी कर्ज लेकर कराया गया है। अब कर्ज चुकाना मुश्किल होने की उम्मीद हैं। रविवार की दोपहर दुसरी पत्नी रेखा देवी अपने बच्चों के साथ पति के घर पहुंची तो पहली पत्नी आग बबूला हो गई। पति और दूसरी पत्नी पर कार्रवाई के लिए पहली पत्नी बच्चों के साथ सौरबाजार थाना जा रही थी। इसी दौरान सौर बाजार-कांप मुख्य मार्ग स्थित डिगा चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा होने लगा।

मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और विभिन्न प्रकार की चर्चाएं होने लगी। सौर बाजार थाना क्षेत्र के कांप पश्चिमी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 4 कामत टोला से जुड़ा हुआ हैं। वही प्रेम में पागल राजेश कामत का कहना हैं कि दोनों पत्नी और बच्चों का पठन-पाठन के साथ भरण-पोषण करने के लिए तैयार हूँ। कहा की जो कर्ज लड़की की शादी में  हुआ था। वह भी कर्ज चुकाने के लिए मैं तैयार हूं।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट